Showing posts with label सुभद्रा कुमारी चौहान. Show all posts
Showing posts with label सुभद्रा कुमारी चौहान. Show all posts

Thursday, September 15, 2016

हींगवाला...सुभद्रा कुमारी चौहान की कहानी

हींगवाला

लगभग 35 साल का एक खान आंगन में आकर रुक गया । हमेशा की तरह उसकी आवाज सुनाई दी - ''अम्मा... हींग लोगी?''

पीठ पर बँधे हुए पीपे को खोलकर उसने, नीचे रख दिया और मौलसिरी के नीचे बने हुए चबूतरे पर बैठ गया । भीतर बरामदे से नौ - दस वर्ष के एक बालक ने बाहर निकलकर उत्तर दिया - ''अभी कुछ नहीं लेना है, जाओ !"